कंपनी रुपरेखा
सन 1981 को भारत सरकार क अधीन एक सार्वजनिक उद्यम के रूप में संस्थापित नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड़ (नालको) बॉक्साइट खनन, एलुमिना परिशोधन, एल्युमिनियम प्रद्रावण एवं ढलाई, विद्युत उत्पादन, रेल एवं बंदरगाह परिचालन क साथ एशिया के सबसे बड़ा एल्युमिनियम संकुल है l सन 1985 -87 शुरू हुआ नालको, एल्युमिना एवं एल्युमिनियम उत्पादन एवं निर्यात के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ निष्पादक के रूप में उभर कर सामने आया है l
हमारी संकल्पना
धातु एवं ऊर्जा क्षेत्र में एक विश्व स्तरीय प्रतिष्ठित कंपनी बनना l
हमारा ध्येय
- विविधता, नवीनता एवं विधिक प्रतिस्पर्धात्मक रुख के साथ व्यापार में स्थायी विकास प्राप्त करना l
- मानव संसाधन को निरंतर विकास करना, सुरक्षित कार्य परिसर बनाना, उत्पादकता एवं गुणवत्ता में सुधार लाना एवं फ़िज़ूल खर्चा में कटोती करना l आगे..









