कम्पनी परिचय
नेशनल एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड (नालको), अनुसूची ‘ए’ श्रेणी का ‘नवरत्न’ लोक उद्यम की स्थापना 7 जनवरी, 1981 को भुवनेश्वर में अपने पंजीकृत कार्यालय के साथ की गई थी। यह देश के सबसे बड़े बॉक्साइट, एल्यूमिना, एल्यूमिनियम और विद्युत संकुलों में से एक है। वर्तमान में, भारत सरकार के पास नालको की इक्विटी पूंजी का 51.28% हिस्सा है। कंपनी के पास ओडिशा के कोरापुट जिले के दामनजोड़ी में एल्यूमिना रिफाइनरी के लिए पंचपटमाली बॉक्साइट खान और अनुगुळ में एल्यूमिनियम प्रद्रावक, ग्रहीत विद्युत संयंत्र तथा कोयला खान हैं। कंपनी के पास ओडिशा के कोरापुट जिले के दामनजोड़ी में 68.25 लाख टन प्रति वर्ष क्षमाता की बॉक्साइट खान और 21.00 लाख टन प्रति वर्ष (मानक क्षमता) की एल्यूमिना परिशोधक तथा अनुगुळ, ओडिशा में 4.60 लाख लाख टन प्रति वर्ष क्षमता का एल्यूमिनियम प्रद्रावक, 1200 मेगावाट का ग्रहीत विद्युत संयंत्र और 40.00 लाख लाख टन प्रति वर्ष क्षमता की कोयला खदानें हैं। कंपनी के पास घरेलू उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करने के लिए दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्षेत्रीय बिक्री कार्यालय और देश में विभिन्न स्थानों पर 7 परिचालन स्टॉकयार्ड हैं। इसके अलावा, नालको के पास विशाखापट्टणम, आंध्र प्रदेश में एल्यूमिना के निर्यात के लिए अपनी थोक शिपमेंट सुविधा है। हरित पहल के एक भाग के रूप में, नालको ने कार्बन तटस्थता के...
और पढ़ें
श्री जी. किशन रेड्डी






